लीबिया की राजधानी त्रिपोली के एक बिस्कुट कारखाने पर हवाई हमले में 10 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 35 लोग घायल

लीबिया की राजधानी त्रिपोली के एक बिस्कुट कारखाने पर हवाई हमले में 10 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 35 लोग घायल हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने घटना पर बयान जारी कर कहा कि किसी ने जानबूझकर यह हमला किया। मारे गए 8 लोग बांग्लादेश और अफ्रीका से आए शरणार्थी हैं। दो लोग लीबिया के नागरिक हैं। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है।