दीपावली पर 15 बच्चों ने लिया जन्म, ज्यादातर ने लड़की-लड़कों का नाम रखा दीपक और दीपा

 दीपावली के दिन राजकीय जनाना अस्पताल में इस बार 15 बच्चों ने जन्म लिया। ज्यादातर परिजनों ने भी खुशी में उनके बाेलते नाम भी दीपक और दीपा रख दिए। हालांकि कुछ ने लक्ष्मी व गणेश के बोलते नाम भी रखे।

खास बात ये रही इस बार दीपावली पर जन्म लेने वाले लड़कों की संख्या लड़कियों से ज्यादा रही। इस दिन कुल 15 बच्चों का जन्म हुआ, जिनमें 7 लड़कियां और 8 लड़के शामिल थे। इनके परिजनों में लड़के व लड़कियों के जन्म पर खुशी दोगुनी दिखाई दी, एक तरफ त्योहार की खुशी तो दूसरी ओर परिवार में नए सदस्य का आगमन। उन्हें हर कोई दोहरी बधाइयां दे रहे थे। लड़के होने पर तो हमेशा खुशी ही व्यक्त की जाती रही है, लेकिन इस बार लड़कियों के दीपावली पर जन्म लेने पर लक्ष्मी का रूप माना गया। गोपालगढ़ मोहल्ले के निशांत का कहना है कि उसकी प|ी प्रिया के पहले लड़की काे जन्म दिया, जो अब करीब डेढ़ साल की है। उसका नाम विधि रखा गया था, लेकिन इस बार दीपावली के दिन 27 अक्टूबर को शाम 5.30 बजे लड़के को जन्म दिया। उसके जन्म लेने के बाद खुशी में हमने उसका बोलता नाम दीपक रख दिया है। हालांकि हमारा विचार गणेश रखने का भी था, लेकिन सभी की राय से दीपक ही रखा है। मैं बेटी और बेटे में कोई फर्क नहीं मानता हूं। अब मेरी फेमिली पूरी हो गई, बेटी पहले आ चुकी है और अब बेटा मिल गया। इससे बड़ी कोई खुशी नहीं मानता हूं। गौरतलब है कि लोगों में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बच्चों के नाम रखने की परंपरा पिछले कई वर्षों से चली आ रही है। इसी का नजारा दिपावली के दिन भी देखने को मिला जब जिला अस्तपाल में एक साथ जन्मे बच्चों के नाम भी दिपावली पर ही रखे गए। वहीं पुरातन मान्यताओं के अनुसार इस दिन जन्मने वाले बच्चे भाग्यशाली माने जाते हैं।